{"_id":"65c4dcc9527798518b08a114","slug":"waiting-for-staff-and-basic-facilities-in-health-institutions-in-rural-areas-nahan-news-c-177-1-ssml1028-118177-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ और बुनियादी सुविधाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ और बुनियादी सुविधाओं का इंतजार
Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
संदीपक तोमर। संवाद
बजट से उम्मीदें--
सचित्र परिचर्चा-
लोग बोले, पैसे के बिना खाली घोषणाएं न हों, मंदिरों के पैसा का करें उपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बजने ही वाला है। ऐसे में इस चुनावी साल में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसी महीने अपना दूसरा आम बजट पेश करेंगे। इस बजट से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। लोगों को उम्मीद है सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद भरेगी और मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों की भी सरकार से अपनी उम्मीदें हैं।
हालांकि आमजन को यह भी पता है कि सरकार के पास धन नहीं है, ऐसे में कई लोगों ने सरकार से मंदिरों में पड़े अकूत धन को भी अपने कब्जे में लेने का आह्वान किया है।
-- -बाक्स
1. हिमकेयर योजना फिर से शुरू करे सरकार
आमवाला सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर ने कहा कि सरकार हिमकेयर योजना के धारकों को आयुष्मान योजना में ला रही है, वह चुनिंदा ही लोग हैं। बहुत से गरीब ऐसे लोग हैं जो अधर में लटक गए हैं। स्वास्थ्य योजनाएं गरीब का एकमात्र सहारा हैं। सरकार हिमकेयर योजना शुरू करे और उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भी मान्य करवाने का प्रयास करे।
विज्ञापन
-- --
2. मंदिरों का धन इस्तेमाल करके बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं दे सरकार
नया बाजार निवासी ओम प्रकाश सरीन ने कहा कि सरकार के पास पैसा नहीं है, कोरी घोषणाएं की जा रही हैं। सरकार को चाहिए वह मंदिरों में पड़े अकूत धन को अपने कब्जे में ले और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों समेत बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।
-- --
3. मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द हो पूरा
रेजिडेंट डाक्टर संघ के महासचिव डा. मेहर चंद ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। इससे बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने में दिक्कतें हो रही हैं। सरकार को इसके लिए बजट का प्रावधान कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाना चाहिए। इसके अलावा भवन के विस्तार का भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।
-- --
4. स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के रिक्त पदों को भरने का हो प्रावधान
नर्सिंग मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन समेत दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। इससे चुनिंदा नर्सों में काम का दबाव बढ़ गया है। नर्सों के पद भरने को लेकर सरकार के समक्ष मांग भी उठाई गई है।
-- -- -- संवाद