फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   volvo bus service begin ponta sahib to delhi

Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा सुविधा शुरू

Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
volvo bus service begin ponta sahib to delhi
पांवटा साहिब से दिल्ली वोल्वो बस  को रवाना करते हिमाचलपथ परिवहन निगम के डीएम डीएस नेगी व अन्य:
गुरु की नगरी पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा सुविधा शुरू
विज्ञापन

डीएम एचआरटीसी डीएस नेगी और पवन शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
सरकार और निगम ने जनता के लिए समर्पित की हैं 24 नई वोल्वो बसें : डीएस नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा की सुविधा शुरू हो गई है। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत विभिन्न संगठनों की लंबे समय से वोल्वो बस सेवा शुरू करने की मांग रही है। निगम के डीएम देवा सैन नेगी और पवन शर्मा ने शनिवार को हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। इससे औद्योगिक इकाइयों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत विभिन्न प्रदेशों के हजारों लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

डीएम एचआरटीसी देवा सैन नेगी कहा कि कुल 24 नई वोल्वो बसों को हिमाचल की जनता के लिए समर्पित किया था। इन्हीं में से एक वोल्वो बस सेवा पांवटा से शुरू की जा रही है। जिला सिरमौर के उद्योगपतियों, आईआईएम सिरमौर संस्थान, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय लोगों की मांग पर वोल्वो बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

काफी समय से लोगों की मांग चली आ रही थी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल के विशेष आग्रह के बाद ही यह वोल्वो बस सेवा पांवटा साहिब को उपलब्ध करवाई गईं हैं। यह लग्जरी बस सेवा पांवटा साहिब से शुरू की गई है। पांवटा साहिब के लोगों में इस लग्जरी सेवा के शुरू होने से भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एचआरटीसी देवा सैन नेगी ने कहा कि यह वोल्वो बस पांवटा साहिब बस स्टैंड से वाया यमुनानगर, करनाल और पानीपत होते हुए दिल्ली आईएसबीटी तक अपनी सेवाएं देगी। इससे यात्रियों को आरामदायक और लग्जरी यात्रा का अनुभव मिलेगा। फिलहाल यह नई वोल्वो बस रोज सुबह करीब 7 बजे पांवटा साहिब से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली से इसकी वापसी दोपहर बाद 3:45 पर पांवटा साहिब के लिए होगी, जो रात 10:30 बजे तक पांवटा साहिब पहुंचेगी। इस अत्याधुनिक बस का एक तरफ का किराया 607 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि समय अभी सात बजे रखा गया है, जन सुविधा के अनुसार समय का बाद में फेरबदल किया जा सकता है। इससे पहले भी एचआरटीसी की साधारण बसें दिल्ली के लिए चल रहीं हैं।


इस अवसर पर डीएम पवन शर्मा, आरएम सिरमौर राम दयाल, अड्डा प्रभारी प्रेम ठाकुर, एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, धनवीर सिंह, कमलेश ठाकुर, अशोक कुमार, सतीश कुमार, काकू राम, भूपेश, लोकेश, जितेंद्र व सिया राम समेत स्टाफ सदस्य मौजूद रहे
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed