फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   visva jayoti of kamrau village pass neet exam

कमरऊ गांव की विश्व ज्योति ने पास की नीट की परीक्षा

Wed, 02 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
visva jayoti of kamrau village pass neet exam
नीट की परीक्षा उतीर्ण करने वाली विश्वज्योति अपने पिता के साथ। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की कमरऊ पंचायत की मेधावी बेटी विश्व ज्योति ने नीट की परीक्षा पास कर ली है। कुंदन सिंह तोमर व इंदिरा तोमर की पुत्री विश्व ज्योति का चयन एमबीबीएस के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए हुआ है। इस सफलता से कमरऊ पंचायत क्षेत्र और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कमरऊ स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह तोमर ने बताया कि उनकी बेटी विश्व ज्योति ने प्रारंभिक शिक्षा एसवीएन स्कूल कफोटा से पास की। उसके बाद जेएनवी नाहन से 12वीं (मेडिकल) पास की। अब ऑल इंडिया नीट परीक्षा में उनकी बेटी ने 71849 रैंक पाया है। उन्होंने बताया कि विश्व ज्योति का चयन एमबीबीएस की सरकारी सीट पर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल चंबा में दाखिला मिला है।
विज्ञापन

विश्व ज्योति की इस सफलता पर कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह, सुरेश शर्मा, खजान सिंह, प्रताप ठाकुर, भरत ठाकुर, सुनील तोमर, कंवर ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, दीपचंद तोमर, रामकिशन शर्मा, प्रताप ठाकुर, मामराज, मुंशी राम, दिनेश शर्मा और हितेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए विश्व ज्योति और उनके परिजनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed