फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   visav hindu parisad sathapna divas in ponta

Sirmour News: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करने पर जोर

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
visav hindu parisad sathapna divas in ponta
-दुर्गा वाहिनी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी पांवटा साहिब नगर की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करने के साथ आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक दुर्गा वाहिनी जिला सिरमौर की जिला संयोजिका सीमा देवी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के मठ-मंदिर एवं अर्चक-पुरोहित संपर्क प्रमुख तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला सिरमौर के पालक अधिकारी दीपक भंडारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं और कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संगठन के इतिहास तथा सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका सीमा देवी ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना के साथ आत्मविश्वास और संस्कारों को मजबूत करना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें संगठित कर सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आगामी माह में जिला सिरमौर के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होने वाली महिला बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही नवीन दायित्व सौंपने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला संरक्षिका दीक्षा ऊषा देवी के अलावा पूनम गुप्ता, लिली गुप्ता, सरोज सैनी, रक्षा मिट्ठू भंडारी, नीलम चौधरी, अनूपा शर्मा, सरिता बंगवाल, शकुंतला, अनीता नेगी, सोनिया कुमारी, अनुराधा, नरेश कौर, पूजा राणा, बाला तोमर और रीना शांडिल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed