{"_id":"6ac7a67ef2f59d4b5a094c20","slug":"villagers-informed-about-banking-schemes-and-protection-against-fraud-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191074-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं और धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं और धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी
Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
ठोड़ निवाड़ पंचायत में शिविर के दौरान बैंक कर्मी और ग्रामीण महिलाएं। स्रोत: बैंक
सचित्र--
राज्य सहकारी बैंक की खैरी शाखा ने ठोड़-निवाड़ पंचायत में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की खैरी शाखा की ओर से निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठोड़-निवाड़ में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा की कार्यकारी सहायिका किरण ने की।
शिविर के दौरान किरण ने उपस्थित ग्रामीणों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को ऋण और बचत योजनाओं के साथ आरडी और एफडी के लाभों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तौर-तरीके भी बताए गए। उन्होंने ग्रामीणों को सावधान करते हुए कहा कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर या एटीएम पिन साझा न करें।