फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   First light snowfall of the season in Churdhar; excitement among pilgrims.

Sirmour News: चूड़धार में सीजन की पहली हल्की बर्फबारी, श्रद्धालुओं में उत्साह

Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
First light snowfall of the season in Churdhar; excitement among pilgrims.
चूड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों पर गिरे बर्फ के फाहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में बुधवार देर शाम सीजन की पहली हल्की बर्फबारी हुई। चूड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। सुबह मंदिर की छत, सीढ़ियों और आसपास के हिस्सों में बर्फ की हल्की परत नजर आई।
सीजन की पहली बर्फबारी से चूड़धार पहुंच रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया है। इन दिनों बाहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु चूड़ेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद लोगों में चूड़धार पहुंचकर बर्फबारी और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
विज्ञापन

चूड़धार इंचार्ज एवं चूड़ेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारी बाबू राम ने बताया कि चूड़धार में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम काफी ठंडा हो गया है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ लाने की अपील की। उन्होंने बताया कि चूड़ेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed