{"_id":"6ac790ac90a607ed0c0c8adb","slug":"power-out-for-24-hours-darkness-engulfs-18-panchayats-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191055-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 24 घंटे से बिजली गुल, 18 पंचायतों में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 24 घंटे से बिजली गुल, 18 पंचायतों में पसरा अंधेरा
Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
किशनकोट के पास 33 केवी लाइन को दुरूस्त करने में जुटे कर्मचारी। स्रोत: विभाग
- फोटो : credit
सचित्र--
किशनकोट के पास 33 केवी लाइन पर गिरे पेड़
खंभे और तार क्षतिग्रस्त, देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पुरुवाला के तहत करीब 17 से 18 पंचायतों में 24 घंटे से बिजली गुल है। लंबे समय से आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को बिजली के साथ-साथ पेयजल संकट और रोजमर्रा के जरूरी कामों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली बहाली के लिए लोगों को अब भी तीन से चार घंटे और इंतजार करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार किशनकोट के समीप आंधी-तूफान के दौरान कई पेड़ 33 केवी विद्युत लाइन पर गिर गए। इससे बिजली के खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद से ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी है। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
लंबे समय से बिजली न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा घरों के जरूरी काम, विद्युत उपकरणों पर निर्भर कार्य और अन्य दैनिक गतिविधियां भी ठप होकर रह गई हैं। बिजली बहाली में देरी से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। विभाग ने ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लाइन और खंभों को हुए नुकसान को ठीक करने के बाद ही आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
कोट
आंधी-तूफान के कारण 33 केवी लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से लाइन और खंभे प्रभावित हुए हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। शाम करीब सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। - हंसराज, एसडीओ, विद्युत उपमंडल पुरुवाला

किशनकोट के पास 33 केवी लाइन को दुरूस्त करने में जुटे कर्मचारी। स्रोत: विभाग- फोटो : credit