शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत बालीकोटी का नेरा गांव सड़क सुविधा से जुड़ने पर ग्रामीणों ने शिलाई के पूर्व विधायक और खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर को आमंत्रित कर गांव पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। 72 वर्षों के बाद ग्रामीणों को सड़क मिली है, जिससे ग्रामीण बेहद खुश नजर आए।
इस दौरान बलदेव तोमर ने उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सड़क निर्माण के लिए मलकीयत भूमि उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने चंबयारा से बाबरी सड़क के लिए दो लाख, नेरा से सियासु संपर्क सड़क के लिए तीन लाख और महिला मंडल भवन नेरा के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बलबीर सिंह, हीरा सिंह, बाजू राणा, बसंत चौहान, पंचराम, सुंदर सिंह, इंद्र सिंह, मदन सिंह, विनोद कुमार, मोहर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
.....................