फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vikas prabhadan programme in iim

Sirmour News: पेशेवरों और प्रबंधन अधिकारियों का खुद को विकसित करना जरूरी

Tue, 10 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
vikas prabhadan programme in iim
पेशेवरों और प्रबंधन अधिकारियों का खुद को विकसित करना जरूरी
विज्ञापन

आईआईएम सिरमौर में तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। आईआईएम सिरमौर का उत्तराखंड के ऋषिकेश में तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। ये कार्यक्रम उत्तराखंड के ऋषिकेश टीएचडीसीआईएल के तक्षशिला सतत आजीविका एवं सामुदायिक विकास केंद्र में आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य अपने कर्मचारियों को परिवर्तन का प्रबंधन करने, संगठनात्मक प्रतिरोध से निपटने और अंतत: अपने अधीनस्थों के लिए एक इफेक्टिव लीडर बनने के लिए विभिन्न तंत्रों से सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम निदेशकों और संगठनात्मक व्यवहार और मानव संसाधन प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाले संकाय सदस्यों डॉ. रिंकी दहिया और डॉ. सोनाक्षी गुप्ता की ओर से किया गया था। मार्केटिंग मैनेजमेंट और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम विभागों में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री, आईआईएम सिरमौर की वर्तमान निदेशक और डॉ. शशि कांत श्रीवास्तव ने भी लीडरशिप, डिसिजन मेकिंग इन ग्रुप और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर सत्र आयोजित किए। उनके व्यापक ज्ञान और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि ने प्रतिभागियों को समृद्ध शिक्षण अनुभव प्रदान किया।
विज्ञापन

इससे पहले, डॉ. रिंकी दहिया ने कार्यक्रम में उभरते व्यावसायिक रुझानों और सीखने के उद्देश्यों पर जोर दिया।


सीएमडीपी अध्यक्ष डॉ. शशिकांत श्रीवास्तव और डॉ. सोनाक्षी गुप्ता ने कहा कि हम प्रतिरोध की पहचान करें और उससे निपटना सीखें। एक अच्छा लीडर प्रतिरोध को दबाता नहीं है, बल्कि इसका उपयोग प्रस्तावित परिवर्तन के बारे में खुलकर बातचीत करने के लिए करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed