{"_id":"699edd50d25f4c99c902c1da","slug":"vikas-ki-baat-road-maintainance-nahan-news-c-177-1-ssml1030-172758-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धारटीधार क्षेत्र की बदहाल सड़कों की अब सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धारटीधार क्षेत्र की बदहाल सड़कों की अब सुधरेगी दशा
विज्ञापन
पांवटा साहिब से धारटीधार की बदहाल सम्पर्क सड़कें| स्रोत : ग्रामीण
(विकास की बात)--
-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत करीब 22 करोड़ बजट स्वीकृत
-दो सप्ताह के भीतर चार सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी : दलीप तोमर
-ग्रामीण बोले, धारटीधार के विकास को गति मिलेगी, आवागमन बेहतर होगा
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पिछड़े धारटीधार क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब इस क्षेत्र की चार संपर्क सड़कों की कायापलट होने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत करीब 22.14 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। आगामी दो सप्ताह के भीतर इन सभी योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद इनके सुदृढ़ीकरण व सड़क पक्का करने का कार्य शुरू होगा। इन योजनाओं का कार्य करने वाले ठेकेदार को पांच वर्षों तक रुटीन मरम्मत कार्य भी करना शामिल रहेगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के बैच-1 के तहत स्वीकृत बजट में करीब 365 मीटर ठाकुर कुज्जूवाला मार्ग शामिल है। इसमें कटिंग, साइड ड्रेन, पैरापिट, इंट्रलॉक पावर ब्लाॅकस के साथ मेटलिंग व टारिंग कार्य शामिल हैं। इसके लिए 6.33 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। योजना में दूसरी सड़क ग्राम भखान केलेवाला का करीब 885 मीटर मार्ग के लिए 4.51 करोड़ बजट मिला है।
तीसरा, मार्ग बिरला गातू से मधाना करीब 350 मीटर संपर्क मार्ग के लिए 3.97 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं, संपर्क मार्ग कटवाड़ी भागड़त से बिरला छह किलोमीटर रोड के लिए 7.33 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें किनारे की नालियां, पासिंग स्थल, पावर ब्लॉक, मेटलिंग व टारिंग कार्य होगा। इसमें पांच वर्षों तक रुटीन मरम्मत कार्य भी ठेकेदार को करवाना होगा।
विज्ञापन
धारटीधार क्षेत्र के निवासी पूर्व प्रधान प्रेमपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान हल्दवानी भनैत प्रवीण ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, रीता रमौल, रामरतन चौहान, सीमा व मदन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा से लोग परेशान है। अधिकतर संपर्क सड़कों की हालत दशकों से खराब पड़ी है। लंबे समय से सड़कों की दशा सुधारने का आग्रह किया जाता रहा है। अब चार संपर्क सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई योजना के तहत बाइस करोड़ से अधिक बजट मंजूरी होने से सड़कों की दशा में सुधार हो सकेगा।
लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब दलीप तोमर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारटीधार क्षेत्र की चार योजनाओं को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के बैच-1 में शामिल किया गया है। इनके लिए 22.14 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। दो सप्ताह के भीतर इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चारों संपर्क सड़कों को पक्का और आवागमन के लिए बेहतर कर दिया जाएगा।
संवाद