फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vidai party organised in premnagar school

Sirmour News: प्रेमनगर पाठशाला में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी

Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
vidai party organised in premnagar school
प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में पांचवीं कक्षा के बच्चों के विदाई समारोह में सम्मानित बच्चों के सा
सचित्र---
विज्ञापन

प्रेमनगर पाठशाला में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी
फूल मालाएं पहना किया सम्मानित और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शीतकालीन अवकाश वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।
बुधवार को चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया।
इस दौरान सभी विद्यार्थियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। पाठशाला के प्रभारी अध्यापक मायाराम शर्मा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पांचवीं कक्षा की प्रभारी सृष्टि शर्मा ने भी बच्चों के साथ बिताए पलों को याद किया और उनको अगली कक्षा में जाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए जलपान के साथ विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सांमजस्य बिठाने में मदद मिलती है और विद्यार्थियों के बीच एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed