फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vidai party in avn school nahan

Sirmour News: ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीनियर को दिए आकर्षक टाइटल

Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vidai party in avn school nahan
एवीएन स्कूल नाहन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केके चंदोला, स्कूल स्टाफ और अ​भिभावक। सं
एवीएन स्कूल में राइज एंड साइनिंग समारोह विदाई समारोह
विज्ञापन


-एकल और समूह नृत्य, गीत और हिमाचली नाटी ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शनिवार को जमा दो के विद्यार्थियों के लिए राइज एंड साइनिंग विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य केके चंदोला और प्रतिभा चंदोला ने की।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों को आकर्षक टाइटल प्रदान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने एकल गीत, एकल नृत्य, पंजाबी डांस, समूह नृत्य और हिमाचली नाटी जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जमा दो के विद्यार्थियों ने भी अपने जूनियर्स का आभार व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


समारोह में अनिका, आकांक्षा, अनुज, अहाना, वंशिका, दर्श, वैभव, ओवैस, चैतन्य, महक, पलक, चेतन, ध्रुव, अनंत आर्यन, आरव, माधव, महिमा, केरोल, तन्मय, तुसार, अमन और आरोही सहित कई विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक हैं। राष्ट्र की उन्नति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्रम के प्रति सम्मान और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का संदेश दिया। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन मन्नत, स्नेग्धा, साकेत, तोशिका, दिव्यांशी शर्मा, ऋषि, अनन्या शर्मा, अनुष्का और रिधिमा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद

एवीएन स्कूल नाहन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केके चंदोला, स्कूल स्टाफ और अभिभावक। सं

एवीएन स्कूल नाहन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केके चंदोला, स्कूल स्टाफ और अभिभावक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed