फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaman dwadashi mela purchaging in nahan

Sirmour News: वामन द्वादशी मेले में खरीदारी को उमड़ी भीड़, आज उठ जाएंगी दुकानें

Mon, 28 Sep 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
vaman dwadashi mela purchaging in nahan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन। चौगान मैदान में चल रहे वामन द्वादशी मेले में रविवार को खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मेले का सोमवार को समापन होना है। ऐसे में छुट्टी के दिन लोगों ने बड़ी संख्या में चौगान मैदान पहुंचकर कपड़ों, लेडीज सामान, खिलौनों और घरेलू जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।
मेले में एक दिन शेष रहने के चलते रविवार को दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। लोगों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार विभिन्न सामान खरीदा। खासकर कपड़ों, महिलाओं के उपयोग के सामान, खिलौनों और घर-गृहस्थी से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर दिनभर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सितंबर की शुरुआत में चौगान मैदान में पहले स्टेपको सिरमौर उत्सव का आयोजन किया गया। इसके तुरंत बाद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हुआ। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया। अब सोमवार को मेले के समापन के साथ चौगान मैदान में चल रही यह रौनक समाप्त हो जाएगी।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed