फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   valmiki jaynti celebration in nahan

Sirmour News: नाहन शहर में आज से शुरू होंगे महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम

Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
valmiki jaynti celebration in nahan
7 अक्तूबर को विधायक अजय सोलंकी करेंगे चौक का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वाल्मीकि सभा के सदस्य राकेश चौहान ने बताया कि 5 अक्तूबर को जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ सिरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा करेंगे।
इसके बाद 6 अक्तूबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल करेंगे। शोभायात्रा वाल्मीकि नगर नाहन से शुरू होकर गोबिंदगढ़, दिल्लीगेट, गुन्नूघाट, कच्चा टैंक आदि क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और यहां महर्षि वाल्मीकि चौक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वाल्मीकि सभा के प्रधान विजय चौरिया, नवजीवन वाल्मीकि सभा के श्यामलाल सोढ़ा, हरीश कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed