{"_id":"68d3dd6dffc796d9a207154f","slug":"unsheel-creativity-program-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-160451-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वाद-विवाद में शीतल-विजय और उर्वशी-ईशा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वाद-विवाद में शीतल-विजय और उर्वशी-ईशा रहे प्रथम
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में रचनात्मक गतिविधियों के विजेता विद्यार्थी एवं शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-- -
रचनात्मक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले प्राचार्य ने किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सृजन : अनशील क्रिएटिविटी बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन समिति की ओर से आयोजित इन गतिविधियों के विजेताओं को समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व अंतिम दिन भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। इसमें 9 और 6 टीमों ने भाग लिया। इसके बाद प्रो. रीना चौहान, डॉ. पंकज चांडक और प्रो. ट्विंकल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई।
समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता हिंदी माध्यम में शीतल, कशिश व प्रीतिका और अंग्रेजी माध्यम में साक्षी एवं ईशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद हिंदी माध्यम में शीतल व विजय, दिव्या व अंजलि और अंकित और अदिति की जोड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद (अंग्रेजी माध्यम) में उर्वशी व ईशा प्रथम, मोनिका व आकांक्षा की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
रंगोली में एकता, कोंपल एवं वंशिका, कार्टूनिंग, पोस्टर मेकिंग में बुशरा, तमन्ना शर्मा व एकता, कोलाज मेकिंग में स्नेहा, एकता व आर्यन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में पायल, सुनील और नवीन ने पहला स्थान झटका। वहीं आर्यन, सोनिका व तनु और अजय, कल्पना व सिम्मी ठाकुर क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। क्ले मॉडलिंग में वंशिका प्रथम, आर्यन दूसरे और अंश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
चित्रकला में एकता प्रथम और महक द्वितीय स्थान पर रही। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रिया ठाकुर प्रथम, तानिया मोहिंद्रा द्वितीय और निशांत व माधव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर प्रो. ऋचा कंवर, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. जगदीश चंद, प्रो. बीआर ठाकुर एवं प्रो. सुदेश, प्रो. दीपा चौहान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. सरिता बंसल, डॉ. प्रियंका वर्मा, निर्णायक मंडल के सदस्य, सृजन समिति के सदस्य डॉ. जय चंद, डॉ. जगदीश चंद, प्रो. अनिता, प्रो. ट्विंकल, बचना राम उपस्थित रहें। प्रो. जयचंद ने अंत में लयबद्ध कविता द्वारा प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया।
-- -संवाद