{"_id":"60cb59c78ebc3e32f978199d","slug":"ultrasound-and-x-ray-machine-installed-in-rajgarh-nahan-news-sml3738660147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन स्थापित
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। सिविल अस्पताल राजगढ़ में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। करीब डेढ़ करोड़ की लागत मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। सिविल अस्पताल राजगढ़ में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं थी। जबकि यहां रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक तैनात हैं। चिकित्सक को इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर बद्दी भेजा गया है। यहां रोगी एकमात्र निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाध्य थे।
अस्पताल में सप्ताह में केवल एक दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो रही थी। लेकिन अब अस्पताल में अब आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन लग जाने से लोगों को कम दरों पर लोगों यह सुविधा मिलेगी। यह दोनों मशीनें सरकार की स्वीकृति के बाद सैमसंग कंपनी ने राजगढ़ अस्पताल के लिए प्रायोजित की थी। वीरवार को कंपनी के इंजीनियरों ने दोनों मशीनों को स्थापित कर दिया। इंजीनियर्स की टीम ने बताया कि आधुनिक मशीन है। नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि 90 लाख कीमत की एक्सरे मशीन भी सबसे आधुनिक है जो मात्र तीन सेकंड में ही एक्सरे रिपोर्ट तैयार कर देती है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने पर भी यह करीब 200 से अधिक एक्सरे निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड और आधुनिक एक्सरे के लिए अब लोगों को निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पहले जब यहां रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे। तब मशीनें नहीं आई थी और जब मशीनें स्थापित हुई हैं तो रेडियोलॉजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर है। विधायक रीना कश्यप और सांसद सुरेश कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने मांग की है कि रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति तुरंत रदद की जाए।