{"_id":"6ad8c13f7def9a32b20c6c1a","slug":"ultra-sound-facility-in-sarnha-hospital-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192176-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां अस्पताल में 26 अक्तूबर से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां अस्पताल में 26 अक्तूबर से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
विज्ञापन
-पच्छाद की 34 पंचायतों के मरीजों को मिलेगी राहत
जांच के लिए नाहन-सोलन जाने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के लोगों को सोमवार, 26 अक्तूबर से सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए नाहन और सोलन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
अब तक सराहां और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नाहन या सोलन जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च और परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सीएमओ सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके लिए अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उधर, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उन्होंने सराहां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा लगातार उठाया है। उन्होंने हाल ही में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के साथ ही बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 करने की मांग भी उठाई थी।-- -- --
विज्ञापन
जांच के लिए नाहन-सोलन जाने से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के लोगों को सोमवार, 26 अक्तूबर से सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए नाहन और सोलन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
अब तक सराहां और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नाहन या सोलन जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च और परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीएमओ सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके लिए अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को यह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उधर, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उन्होंने सराहां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा लगातार उठाया है। उन्होंने हाल ही में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के साथ ही बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 करने की मांग भी उठाई थी।