फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   udan welfare society program in rajgarh

Sirmour News: राजगढ़ में दंगल में रोहतक के रोहित ने जीती बड़ी माली

Thu, 22 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
udan welfare society program in rajgarh
राजगढ़ में आयोजित दंगल में खिताब के लिए जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
-छोटी माली में शुभम पहलवान ने रजनीश को दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के नेहरू मैदान में उड़ान वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दशहरा उत्सव में विशाल दंगल हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत राजगढ़ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने किया। छोटी माली के फाइनल में शुभम पहलवान और रजनीश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शुभम ने रजनीश को हराकर छोटी माली पर कब्जा जमाया। विजेता शुभम को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में रोहतक के रोहित पहलवान और धामी के सुनील पहलवान आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए जोरदार दांव-पेच आजमाए। कड़े मुकाबले के बाद रोहित ने सुनील को पराजित कर बड़ी माली अपने नाम की। बड़ी माली के विजेता रोहित पहलवान को 51 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed