{"_id":"6ac643f823cbf5ae620a83a3","slug":"two-students-of-bhatabwali-school-for-state-khelkood-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190954-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाटांवाली स्कूल के आर्यन और नेहा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाटांवाली स्कूल के आर्यन और नेहा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को चयनित भांटावाली स्कूल के खिलाड़ी । स्त्रोत्र: स्कूल प्रबंधन
मंडी में होने वाली अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे दोनों खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला भाटांवाली के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आर्यन कुमार ने नारग में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, नाहन में आयोजित योगा ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में नेहा ने भी स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए अपनी जगह बनाई।
अब दोनों खिलाड़ी मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका शैली कुमारी और शारीरिक शिक्षक सुरेश पुंडीर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षिका कल्पना देवी, आत्मा राम, नीलम कुमारी, चांदनी कुमारी और सुरेश कुमार पुंडीर मौजूद रहे।