{"_id":"570544694f1c1b9c5ec81200","slug":"two-pharma-units-electricity-connection-cut-in-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर की 2 फार्मा इकाइयों के काटे गए बिजली कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर की 2 फार्मा इकाइयों के काटे गए बिजली कनेक्शन
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन सिरमौर)। पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तय मानक पूरा नहीं करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यावरण प्रदूषण वाली यूनिट पर पैनी नजर रखी जा रही है। पर्यावरण दूषित करने वाली लापरवाह औद्योगिक इकाइयों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पर्यावरण संरक्षण मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली कालाआंब की 2 फार्मा इकाइयों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। जिले की डेढ़ दर्जन इकाइयों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा नोटिस जारी होने के बाद जिले की पर्यावरण के प्रति लापरवाह इकाइयों में हड़कंप मचा हुआ है।
पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड सिरमौर टीम औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण कर रही है। एक माह के भीतर 166 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया जा चुका है जिनमें फार्मा इकाइयां, लेड व स्टील यूनिटें शामिल हैं। नियमानुसार ईटीपी, रखरखाव, इकाइयों से निकलने वाली गंदगी के निपटारे व पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी नियमों का पालन किया जाना जरूरी है। कुछ इकाइयों में पर्यावरण हालात सही नहीं पाए गए हैं। अनियमितता पाए जाने पर कालाआंब व पांवटा की 18 इकाइयों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पूर्व नोटिस के बावजूद लापरवाह फार्मा की दो इकाइयों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिशाषी अभियंता एके शारदा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले की 2 फार्मा इकाइयों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। जबकि जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाआंब व पांवटा की डेढ़ दर्जन इकाइयों को नोटिस जारी कर दिए जाएंगे। पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लापरवाह इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन