फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two lakh rupees help to woman husband

Sirmour News: पत्नी की मौत के बाद बैंक ने पति को दी दो लाख की सहायता

Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
two lakh rupees help to woman husband
मृतक महिला के पति को सहायता राशि का चैक भेंट करतीं शाखा प्रबंधक। संवाद
पत्नी की मौत के बाद बैंक ने पति को दी दो लाख की सहायता
विज्ञापन

-घर की छत से गिरने से हुई थी विद्या देवी की मौत, पीएमएसबीवाई के तहत मिला लाभ
-सात किस्तों में जमा किए थे महज 140 रुपये, दो माह में स्वीकृत हुआ क्लेम
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की ददाहू शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत दुर्घटना में जान गंवाने वाली खाताधारक के पति को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी। रेणुकाजी क्षेत्र के ऊंगर कांडों गांव की विद्या देवी (38) ने वर्ष 2019 में बैंक में बचत खाता खोलते समय योजना के लिए आवेदन किया था।
विद्या देवी ने योजना के तहत 140 रुपये की सात किस्तें जमा की थीं। 29 मई 2026 को घर की छत से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पति जगदीश कुमार बैंक पहुंचे तो शाखा प्रबंधन ने पीएमएसबीवाई के तहत क्लेम तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा। करीब दो माह में क्लेम स्वीकृत होने के बाद बैंक ने जगदीश कुमार को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

जगदीश कुमार ने बताया कि वह इस राशि को अपने दोनों बच्चों की उच्च शिक्षा पर खर्च करेंगे। शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह ने बताया कि मृतक खाताधारक के नामित पति को योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता दी गई है। इस दौरान सहायक प्रबंधक अंकुर शर्मा भी मौजूद रहे।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed