फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two girls of nahan school participated in nasa project

Sirmour News: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह

Thu, 01 Oct 2026 04:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
two girls of nahan school participated in nasa project
-सलोनी और अदिति ने 70 शोध रिपोर्ट जमा कीं, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की 12वीं कक्षा की दो छात्राओं सलोनी पराशर और अदिति शर्मा ने नासा के अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह खोज अभियान में भाग लेकर उपलब्धि हासिल की है। 7 अगस्त से 3 सितंबर तक चले अभियान में दोनों ने अंतरिक्ष से मिले आंकड़ों का अध्ययन कर क्षुद्रग्रहों की खोज से संबंधित शोध कार्य किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

छात्राओं ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष और खगोलीय पिंडों के प्रति रुचि बढ़ाना और शोध के लिए प्रोत्साहित करना था। अभियान के दौरान कुल 70 ऑनलाइन शोध रिपोर्ट जमा कीं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक शिक्षक कमल जावेद को दिया। उन्होंने बताया कि छुट्टियों के दौरान शिक्षक ने लगातार मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर ने दोनों छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed