फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died and one injured in truck accident in ponta sahib

धौलाकुआं में ट्रक पलटा, चालक समेत दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
two died and one injured in truck accident in ponta  sahib
धौलाकुआं के समीप करौंदेवाला घाटी में हुए सड़क हादसे की जांच करते डीएसपी वीर बहादुर व माजरा पुलिस? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर धौलाकुआं के समीप ट्रक पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचे, जहां माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह धौलाकुआं के साथ लगते करौंदेवाला घाटी में हुआ जहां टाटा 407 ट्रक एचपी 12ई-0244 अनियंत्रित होकर अचानक ही एनएच किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के दो घायलों को ग्रामीणों की मदद से अचेत हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रेम सिंह(56) पुत्र मोहन सिंह निवासी बड़ावन नाहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सड़क हादसे में घायल हुए संजीव कुमार (30) पुत्र खजान सिंह निवासी उत्तमवाला, तहसील नाहन का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी बीर बहादुर, माजरा थाना से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, महेंद्र सिंह व सुनील कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच तेज की। उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed