फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two boy died in jeep accident in rajgargh sirmaur and one injured

जीप खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Mon, 11 Oct 2021 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
two boy died in jeep accident in rajgargh sirmaur and one injured
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के सोलन-नेरीपुल मार्ग पर सोमवार तड़के जीप (पिकअप) के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पिकअप जीप (एचपी16-4084) छडील गांव के समीप लगभग 400 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। विवेक (32) निवासी टिक्करी और अनिल (24) निवासी रेडी गुसान तहसील राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील निवासी रेडी गुसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

छड़ील निवासी नीता राम ने वाहन दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में सवार लोगों की तलाश शुरू की। सड़क से लगभग 400 फुट खाई में पुलिस ने विवेक और अनिल के शव बरामद किए। इन्हें लोगों की मदद से सड़क में निकाला। जानकारी के अनुसार पिकअप सैंज से सनौरा की तरफ आ रही है। इसमें कुर्सियां और टैंट आदि सामान भरा था। छड़ील गांव के पास पिकअप सड़क के किनारे में लगे हुए गोल छोटे सीमेंट के पिलर को तोड़ती हुई ढांक में जा गिरी। ढांक में प्लास्टिक की कुर्सियां, टैंट आदि सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। तहसीलदार कपिल तोमर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को बीस- बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed