फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested in stolen cases

Sirmour News: नाहन में चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
two arrested in stolen cases
-शहर में एक के बाद एक सामने आ रही हैं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन

-गाड़ियों के पहिये, पानी के मीटर, नल, तार सहित मालरोड़ पर सार्वजनिक शौचालय से लाइटें हो चुकी हैं चोरी
-आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य मामलों में भी जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पिछले कुछ समय से शहर में लगातार हो रही छोटी-बड़ी चोरियों से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली है। नाहन पुलिस ने चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार शहर में पिछले कुछ महीनों से वाहनों के पहिये, बैटरियां, बिजली के तार, पानी के मीटर, नल, सार्वजनिक शौचालयों की लाइटों सहित अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इन वारदातों से आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ला गोबिंदगढ़ निवासी बॉबी और प्रताप भवन निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक कबाड़ का कारोबार करता है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि चोरी का सामान कहां और किसे बेचा जाता था तथा इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जांच के दौरान कई अन्य चोरी की घटनाओं के भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का संबंध किसी संगठित गिरोह से तो नहीं है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर काफी हद तक अंकुश लगने की उम्मीद है।
-------
इनसेट-1
रात के समय शहर में बढ़ेगी गश्त
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि नाहन शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से रात्रि गश्त को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत शहर के सभी 13 वार्डों में पुलिस की टीमें वाहन के माध्यम से नियमित गश्त करेंगी। प्रत्येक गश्ती दल में तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो रातभर विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों, रिहायशी इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि रात के समय बिना किसी उचित कारण के सड़कों, गलियों या सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ करेगी। आवश्यकता पड़ने पर उनकी पहचान भी सत्यापित की जाएगी। इसके अलावा सुनसान क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों और चोरी की घटनाओं वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

एसपी नेगी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों को परेशान करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम करना और शहर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed