{"_id":"6ac3a85500df9444e00115b7","slug":"two-accused-arrested-with-1944-grams-of-chitta-in-chabahan-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190799-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन के चबाहां में 19.44 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन के चबाहां में 19.44 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नाहन डिटेक्शन सेल ने कार से बरामद किया नशा और एक हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाहन में चिट्टे की कथित सप्लाई करने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों एक कार में नशीले पदार्थ की खेप लेकर कालाअंब से ददाहू की ओर जा रहे थे।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल नाहन की टीम चबांहा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहित परमार निवासी ददाहू और निकुंज कुमार उर्फ भानु निवासी ददाहू कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से ददाहू और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा (हेरोइन) बेचने का काम करते हैं। सूचना थी कि दोनों कार नंबर एचपी 63सी-2969 में चिट्टे की खेप लेकर कालाअंब की ओर से ददाहू जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 1000 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे ददाहू व आसपास के क्षेत्रों में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।