{"_id":"8ed9e207ec19b9556f0a2bef00618bdc","slug":"twelove-motor-under-custedy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी नालों में अवैध खनन करते दबोचे दो दर्जन वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी नालों में अवैध खनन करते दबोचे दो दर्जन वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांवटा के आसपास की नदी नालों पर छापेमारी कर यमुना, गिरि व बाता नदी क्षेत्रों में अवैध रेत बजरी से भरे वाहन पकड़े। अवैध खनन स्थलों में निरीक्षण से दिन भर हड़कंप मचा रहा। वाहन संचालकों पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दर्जन वाहनों से डेढ़ लाख जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिवान, डीएसपी पांवटा प्रभारी भीष्म ठाकुर व एचएचओ लायक राम सिसौदिया समेत पुलिस टीम ने खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यमुना व बाता नदी क्षेत्रों, रामपुरघाट, मतरालियों, सूरजपुर, यमुना पुल, बाता पुल व भूपपुर में नाका लगाया। संवेदनशील अवैध खनन नदी पर भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड-हिमाचल सीमा के समीप भी टीम ने कुछ वाहन पकड़े। इस दौरान 20 ट्रक व ट्रैक्टर अवैध रेत बजरी उठाते पकड़े गए। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा रहा। हिमाचल की तरफ से पुलिस टीम को आते देख कुछ वाहन साथ लगते उत्तराखंड राज्य की सीमा में भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
उधर, सिंगपुरा पुलिस चौकी तथा माजरा पुलिस चौकी टीम ने भी नदी क्षेत्रों से 2-2 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े हैं। इनके संचालकों को 5-5 हजार जुर्माना किया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।