फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tulsi ramo ri natti

Sirmour News: लोक कलाकार धर्मपाल ठाकुर की वीडियो नाटी ‘तुलसी रामो री गाड़ी..’, का विमोचन

Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
tulsi ramo ri natti
धर्मपाल ठाकुर की वीडियो एलबम तुलसीरामो री गाड़ी का विमोचन करते पद्मश्री विद्यानन्द सरैक व अन्य
लोक कलाकार धर्मपाल ठाकुर की वीडियो नाटी ‘तुलसी रामो री गाड़ी..’, का विमोचन
विज्ञापन

नाटी बनाने की पहल से दूसरे कलाकार भी लें प्रेरणा : पदमश्री विद्यानंद सरैक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार धर्मपाल ठाकुर की वीडियो नाटी तुलसीरामो री गाड़ी.., का विमोचन एक सादे समारोह में किया। इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोक कलाकार उपस्थित रहे।
पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने इस अवसर पर धर्मपाल ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर चुके लोगों पर नाटी बनाने की जो यह सराहनीय पहल की है। उससे अन्य कलाकारों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने नाटियों में कथा और कथानक अवश्य होने चाहिए तभी लोक संस्कृति जीवंत रह पाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूदा दौर में लोक गीतों से की जा रही व्यर्थ की छेड़छाड़ और फूहड़पन पर चिंता जताई। उन्होंने लोक कलाकारों का आह्वान किया कि वह लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में सहयोग दें। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी, गोपाल हाब्बी, धर्मपाल ठाकुर ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार चंद्रमोहन ठाकुर, सुशील भृगु, राजपाल ठाकुर, मदन तोमर, जीवन सिंह तोमर, राजपाल ठाकुर, सुरेश रापटा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed