फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck union increases malbhada

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा ने बढ़ाया मालभाड़ा

Sat, 19 Mar 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 19 Mar 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
truck union increases malbhada
ट्रक यूनियन

 हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई एवं सिरमौर ट्रक यूनियन पांवटा की संयुक्त बैठक में मालभाड़ा दरों को बढ़ाने पर सहमति बन गई है। बीते बुधवार से देशभर में डीजल के दामों में 1.96 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई जिससे सिरमौर ट्रक यूनियन ने मालभाड़ा की दरें बढ़ाने का आग्रह किया। संयुक्त बैठक में औसतन 96 पैसे प्रति किलोमीटर मालभाड़ा बढ़ाने का निर्णय हुआ। बढ़ी हुई दरें सोमवार, 21 मार्च से लागू होंगी।

विज्ञापन



जिले की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन में 1200 से भी अधिक छोटे-बड़े ट्रक हैं जो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हैदराबाद, बंगलुरू, जयपुर कोटा, उदयपुर आदि क्षेत्रों के लिए हर रोज जाते हैं। ट्रांसपोर्ट के कारोबार से सिरमौर एवं जिले के बाहर से करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है।   
विज्ञापन



औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर स्थित हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा गोंदपुर कार्यालय में हुई बैठक में हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, उद्यमी बीडी त्यागी व एनपीएस सहौता शामिल हुए, वहीं सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा से प्रधान बलजीत सिंह नागरा, यूनियन के चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष जसमेर सिंह भूरा, गुरपाल सिंह व भूपिंद्र सिंह शामिल रहे। ट्रक यूनियन के प्रधान ने कहा कि बुधवार, 16 मार्च से डीजल के दाम में 1.96 रुपये प्रति लीटर दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। संयुक्त बैठक में चर्चा से औसतन 96 पैसे प्रति किमी प्रति 9 टन मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी है। नई मालभाड़ा दरें सोमवार से लागू करने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल तथा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के अध्यक्ष बलजीत नागरा ने पुष्टि की है। दोनों ने बताया कि आपसी सहमति से औसतन मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी है। सोमवार से नई किराए की दरें लागू कर दी जाएंगी।

बाक्स...
सतौन-राजपुर की ट्रक यूनियनों ने नहीं बढ़ाया मालभाड़ा
सतौन/ राजपुर (सिरमौर)। चूना पत्थर उद्योग की सबसे बड़ी मंडी सतौन एवं राजपुर की आधा दर्जन ट्रक यूनियनें एवं को ट्रक आपरेटिव सोसाइटी ने मालभाड़ा नहीं बढ़ाया है। राजपुर क्षेत्र की ट्रक यूनियनों का मानना है कि जब डीजल के रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ते हैं तभी वह मालभाड़े में बढ़ोत्तरी करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed