फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck entry in ponta

Sirmour News: गांधीगिरी से नो एंट्री में घुसने वाले ट्रक चालकों को समझाया

Sun, 12 Oct 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
truck entry in ponta
सुबह सात बजे नो एंट्री में घुसे ट्राले को रुकवा कर देवीनगर वासियों ने गांधीगिरि से समझाया:संवाद
रात को निर्धारित समय पर ही रेत बजरी ढोने का किया आग्रह
विज्ञापन

देवीनगर क्षेत्र में दिन के समय घुसने वाले ट्रक-ट्राले से खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एनएच-07 से देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर क्रशर-खनन जोन में चलने वाले भारी वाहनों के लिए जिला प्रशासन ने समय निर्धारित किया है। इसके बावजूद कुछ ट्राले-ट्रक दिन के समय नो एंट्री जोन में घुस जाते हैं। खास कर बच्चों के सुबह स्कूल जाने के समय पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ने लगे हैं। देवीनगर के लोगों ने रविवार को सुबह गांधीगिरी से ट्राला और ट्रक संचालकों को समझाया। नो एंट्री में घुसे भारी वाहनों के चालकों को हाथ जोड़ कर नो एंट्री टाइम में इस क्षेत्र में नहीं घुसने का आग्रह भी किया गया।
हिमाेत्कर्ष संस्था जिला सिरमौर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, संजय शर्मा, सावित्री तिवारी, दीपक मित्तल, राजू व जोरावर समेत देवीनगर के ग्रामीण सड़क पर एकत्रित हुए। रविवार को सुबह सात बजे नो एंट्री जोन वाले देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर पहुंचे कुछ ट्रालों और ट्रकों को रुकवाया गया। बाहरी राज्यों से पहुंचे इन वाहनों के चालकों और क्लीनरों को रुकवा कर शांतिपूर्वक व प्यार से बातचीत करते हुए समझाया गया कि इस मार्ग पर रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रेत बजरी और खनन सामग्री भारी वाहन से ढोने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। कई जानलेवा हादसों के बाद इस तरह का फैसला जिला प्रशासन ने लिया था। बाहरी राज्यों से पहुंचे कुछ वाहन चालकों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि इस समय नो एंट्री रहने से वाकिफ नहीं थे। अब निर्धारित समय पर ही इस मार्ग में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीनगर वासियों ने बताया कि हैरानी इस बात की है कि हादसे के लिए सबसे संवेदनशील समय बच्चों के स्कूल जाने के दौरान धड़ल्ले से कुछ भारी वाहन नियमों को ताक पर रख कर दौड़ रहे हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग इस तरफ ध्यान दें ताकि हादसे-अनहोनी की आशंका को कम किया जा सके।

हिमोत्कर्ष संस्था जिला सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि जिलाधीश सिरमौर के संज्ञान में भी ये मामला लाया जाएगा, जिससे निर्धारित समय पर ही भारी वाहन चल सकें।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed