{"_id":"5863c4794f1c1b7675eec653","slug":"transfarmer-burnt-in-shilai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, शिलाई के 300 परिवार अंधेरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, शिलाई के 300 परिवार अंधेरे में
ब्यूरो/अमर उजाला/शिलाई
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई के तीन सौ परिवार पिछले दो दिन से अंधेरे में हैं। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लैक आउट का असर इलाके की पेयजल योजनाओं पर भी पड़ रहा है। पेयजल योजना बंद होने से बिजली के साथ-साथ अब लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं, गृहिणियों को घर का कामकाज निपटाने के अलावा अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मोबाइल के साथ टीवी, फ्रिज आदि बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल उपभोक्ताओं को बैटरी चार्ज करने के लिए शिलाई बाजार का रुख करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शिलाई में ट्रांसफार्मर जल गया था। लेकिन, बोर्ड ने इसे अभी दुरुस्त नहीं करवाया है। ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने की वजह से बिजली बाधित हो गई थी। क्षेत्र के बाबूरा, कल्याण सिंह, बिशन सिंह, चमेल सिंह, उजागर सिंह तथा देवेंद्र ने बताया कि बिजली बंद होने से शिलाई के ग्रामीण क्षेत्र के तीन सौ परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से यह दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि अंधेरे में घर का कामकाज निपटाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जाए या फिर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर लोगों को बिजली उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
नेड़ा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना ठप
बिजली बाधित होने से नेड़ा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना ठप हो गई है। इससे लोगों के समक्ष पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। लोगों को दूरदराज स्थित वाटर सोर्सिज से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। बिजली की व्यवस्था न होने से योजना के पंप से पानी को लिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसे में पेयजल किल्लत भी लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
जोड़ा जा रहा नया ट्रांसफार्मर
इस संबंध में विद्युत मंडल शिलाई में तैनात कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बिजली का नया ट्रांसफार्मर जोड़ा जा रहा है। जल्द ग्रामीणों को बिजली सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल गया था।