{"_id":"64cd3cc4c70fa58bf4038576","slug":"traffic-become-out-of-controlin-sirmaur-due-to-shimla-kalka-road-nahan-news-c-177-1-ssml1027-5281-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुटे पुलिस जवान, बटालियन की टुकड़ी भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुटे पुलिस जवान, बटालियन की टुकड़ी भी तैनात
विज्ञापन
नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए पर कनलोग के समीप फिर पलटा सेब से लदा ट्र्क। संवाद
नाहन में ट्रैफिक कंट्रोल करने में जुटे पुलिस जवान, बटालियन की टुकड़ी भी तैनात
शहर के भीतर अलग-अलग जगह जाम की स्थिति से निपट रहे 65 पुलिस जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कालका-शिमला फोरलेन बंद होने के बाद कुमारहट्टी-नाहन एनएच 907ए पर यातायात दवाब काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसका सीधा असर नाहन शहर पर पड़ा है, जहां सड़कें बड़े और भारी वाहनों के आसानी से गुजरने लायक नहीं हैं।
इस वजह से नाहन शहर के भीतर यातायात भारी धीमा हो गया है। शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए आईआरबी छठी बटालियन धौलाकुआं से भी एक टुकड़ी को सेवाएं देने में तैनात किया गया है। बटालियन के 32 जवान जगह-जगह शहर के भीतर जाम की स्थिति निपट रहे हैं। ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है।
इसके अलावा पुलिस लाइन और दूसरे थानों और चौकियों से भी नाहन में लगाया है। कुल 65 जवान नाहन में सड़कों पर तैनात हैं। होमगार्ड जवानों की भी सेवाएं ली गईं हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी नाहन में बीच-बीच में जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि, चंद मिनटों बाद जाम खुलवाया जा रहा है, लेकिन बीते तीन दिन से शहर का यातायात काफी धीमा हो गया है। सेब और सब्जियों से लदे बड़े ट्राले नाहन से गुजर रहे हैं। वहीं, कालका-शिमला रूट की बस सेवाएं भी नाहन के रास्ते से जा रहीं हैं।
पुलिस जवानों के अलर्ट होने से अभी तक शहर में बड़े जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई है। पुलिस कर्मी यातायात को कंट्रोल करने के बाद बड़े और भारी वाहनों को धीरे-धीरे शहर से गुजार रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि जाम से निपटने के लिए बटालियन के जवानों की सेवाएं ली जा रही हैं। पुलिस चौकियों और थानों से भी पुलिस जवान और होमगार्ड कर्मी तैनात किए गए हैं।
...
एनएच 907ए पर फिर पलटा सेब से लदा ट्रक
नाहन। कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे 907ए पर सराहां के कनलोग के समीप दूसरे दिन भी सेब से लदा ट्रक पलट गया। ये ट्रक ढली मंडी शिमला से महाराष्ट्र के अखनूर जा रहा था। कनलोग के तीखे मोड़ पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। इसके चलते ड्राइवर ने ट्रक को सड़क में ही पलट दिया। ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं। इससे पहले बुधवार रात कनलोग से 500 मीटर पीछे डुंगाघाट के तीखे मोड़ पर सेब से लदा ट्रक पलट गया था।