{"_id":"62cc7124ea256a33fd23d510","slug":"tractor-driver-make-sucide-in-dadhahu-by-hanging-nahan-news-sml4149329136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में ट्रैक्टर चालक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में ट्रैक्टर चालक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
tractor driver make sucide in dadhahu by hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में ट्रैक्टर चालक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया। युवक ने पर्स की डायरी के एक पन्ने पर केवल मरने की बात लिखी है। उधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकर गवाना निवासी 19 वर्षीय सुनील ददाहू में ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार देर शाम को उसने धारटीधार क्षेत्र में तिरमली के नजदीक पेड़ से परने (कपड़ा) का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक ने पर्स की डायरी में केवल आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।