{"_id":"64e8a327e719d8ed7409e554","slug":"tirmali-road-condition-not-wel-people-facing-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1027-6782-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जोखिम भरा हुआ ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जोखिम भरा हुआ ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क का सफर
विज्ञापन
बारिश से खस्ताहाल ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोखिम भरा हुआ ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क का सफर
सड़क का आधा हिस्सा ढहने से बड़े वाहनों की आवाजाही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क बड़े वाहनों के हादसों का सबब बन गई है।
तिरमली के समीप इस सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है जिस पर छोटे वाहन तो आसानी से गुजर रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों का गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। हालांकि कुछेक वाहन चालक जोखिम उठाकर अपने वाहनों को वहां से निकाल भी रहे हैं जो काफी जोखिम भरा है।
विभाग बड़े वाहनों को निकालने के लिए सड़क पर पत्थर भरने में जुटा हुआ है लेकिन उसके बावजूद भी बड़े वाहन बमुश्किल गुजर रहे हैं। इससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। इस सड़क पर दर्जनभर निजी बसों के साथ-साथ सैकड़ों वाहन प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप चौहान ने बताया कि तिरमली के समीप सड़क के टूटे भाग को अस्थायी तौर पर समतल किया गया है जिससे बड़े वाहनों के गुजरने में कोई बाधा न हो। फिलहाल मार्ग छोटे बड़े दोनों वाहनों के लिए खुला है लेकिन भारी मालवाहक वाहनों के लिए लिए मार्ग अभी उपयुक्त नहीं है।