फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Won't let BJP's divisive mindset take root in Shillai: Industries Minister

शिलाई में भाजपा की बांटने वाली सोच नहीं देंगे पनपने: उद्योग मंत्री

Mon, 31 Aug 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Won't let BJP's divisive mindset take root in Shillai: Industries Minister
टिटियाना में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाए क्षेत्र में किए विकास कार्य
विज्ञापन


बोले, क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध़ तरीके से किए जा रहे हैं काम

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई/कफोटा/रोनहाट(सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रही है। उनकी यह नफरत गांव और कस्बों तक आ गई है। टिटियाना में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा ने शिलाई के लोगों को जातियों में बांटकर वोट मांगे, जिससे कांग्रेस जिला परिषद चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सभी जाति और धर्मों के लोगों को साथ लेकर आगे चलती है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हम शिलाई में भाजपा के बांटने वाली सोच को कभी नहीं पनपने देंगे।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क संपर्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल उपलब्धता और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से शिलाई में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, निर्माण पूरा होते ही इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचा गया, लेकिन हिमाचल में यह षड्यंत्र असफल साबित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पर विश्वास जताते हुए पुन: बहुमत प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं और विकास संबंधी सुझावों पर चर्चा की। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, विद्युत तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं तथा मांगें उनके समक्ष रखीं। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, अध्यक्ष पंचायत समिति प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed