फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Exploitation of the working class and employees is on the rise: Rakesh Singha

मजदूर और कर्मचारी वर्ग का बढ़ रहा शोषण : राकेश सिंघा

Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of the working class and employees is on the rise: Rakesh Singha
देश, प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण हो रहे नुकसान पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिस तरह से प्रजामंडल आंदोलनों में लोगों ने राजाओं के राजपाठ को खत्म करने का कार्य किया, उसी तर्ज पर सीपीआईएम और अन्य संगठनों से जुड़े लोग उसी दौर को वापस लाने का कार्य करेंगे। यह बात राज्य प्रभारी राकेश सिंघा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। राकेश सिंघा ने कहा कि नया किस्म का प्रजामंडल आंदोलन चलाएंगे। महिला, दलित, मेहनतकश और किसान के साथ प्रदेश में अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने हिमाचल सरकार से आह्वान किया कि दिल्ली वाले प्रदेश को कुछ देने वाले नहीं है, इसलिए बेहतर लोगों के साथ आकर खड़े हो जाओ। उन्होंने प्रदेश की रक्षा करने के लिए एकजुट होने की भी बात कही।

इससे पूर्व जिला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ शर्मा ने की। बैठक में राज्य के प्रभारी राकेश सिंघा ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश सरकारों की नीतियों को बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान के जीवन पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। नौकरियां समाप्त की जा रही हैं, सारा काम ठेके पर और बड़ी-बड़ी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। इससे मजदूर और कर्मचारी वर्ग का शोषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करके बताया कि आने वाले समय में लोकल स्तर पर कैसे रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में 26 नवंबर के देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर आशीष कुमार, सतपाल मान, धनीराम शर्मा, जीवन सिंह, नैन सिंह, बलदेव सिंह, अभय धामटा, दिनेश शर्मा, लखबीर सिंह, गोविंद छींटा, धनीराम शर्मा, राकेश रमौल, बॉबी शर्मा, राम सिंह वालिया, आशा शर्मा, विजयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed