फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thundu community organised meeting in poka giripaar

Sirmour News: ढोल-नगाड़ों के साथ पोका में हुआ ठुंडू बिरादरी मिलन समारोह

Sun, 29 Oct 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
thundu community organised meeting in poka giripaar
गि​रिपार इलाके के पोका में हुए ठुंडू बिरादरी मिलन समारोह में मौजूद लोग। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ पोका में हुआ ठुंडू बिरादरी मिलन समारोह

शिमला, सोलन, सिरमौर और उत्तराखंड के लोगों ने लिया हिस्सा

धर्मेंद्र ठुंडू को अध्यक्ष और दिनेश ठुंडू को महासचिव पद की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के गिरिपार (ट्रांसगिरि) इलाके के पोका में रविवार को ठुंडू बिरादरी का मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जिला शिमला, सोलन, सिरमौर के अलावा उत्तराखंड से 400 के करीब बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया।

पोका गांव पहुंचे बिरादरी के लोगों का ढोल और नगाड़ों की धुन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बिरादरी के लोगों ने आपसी चर्चा की और सहभोज में एक साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दरअसल, यह मिलन समारोह ठुंडू विकास समिति के बैनर तले हर वर्ष किया जाता है। ठुंडू बिरादरी खश बिरादरी में से ही एक है। यह सबसे बड़ी खेल और बिरादरी मानी जाती है, जिसे वीरता के लिए मुख्यत: जाना जाता है। भाईचारे के लिए भी ठुंडू बिरादरी को जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोका में रविवार को सभी ठुंडू बिरादरी के सैकड़ों लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पशार के धर्मेंद्र ठुंडू को अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा बनौर के चत्तर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि सुंदराड़ी के दलीप सिंह, चींद के रमेश और कोटी बावर के नरेंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया।

पोका के दिनेश चौहान को महासचिव पद पर नियुक्ति दी गई। सहसचिव के तौर पर भानल के सुरेश और होडा के सरदार सिंह को चुना गया। कोषाध्यक्ष चंकोली के इंद्र सिंह को चुना गया। इससे पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर एसडीएम नारायण सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


पूर्व अध्यक्ष सोभाराम चौहान ने धर्मेंद्र ठुंडू को नए अध्यक्ष पद, पूर्व महासचिव धर्म सिंह ठुंडू ने नए महासचिव दिनेश ठुंडू और पूर्व कोषाध्यक्ष रजनीश चौहान ने नए कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह ठुंडू को नए पदों पर सुशोभित किया। इस दौरान कार्यकारिणी ने सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने पर मंथन किया।

गिरिपार इलाके के पोका में हुए ठुंडू बिरादरी मिलन समारोह में मौजूद लोग। संवाद

गिरिपार इलाके के पोका में हुए ठुंडू बिरादरी मिलन समारोह में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed