फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Three member inspection team inspected the college library

Sirmour News: तीन सदस्यीय निरीक्षण टीम ने किया कॉलेज लाइब्रेरी का निरीक्षण

Thu, 19 Sep 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three member inspection team inspected the college library
लाइब्रेरी की गुणवत्ता, संसाधनों, प्रबंधन और सेवाओं की गहन समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में तीन सदस्यीय निरीक्षण टीम ने कॉलेज लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में तीन वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। जिनका शैक्षणिक क्षेत्र में गहरा अनुभव रहा है।
निरीक्षण टीम का नेतृत्व प्रो. प्रेम भारद्वाज प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नाहन, प्रो.डॉ. अनीता ठाकुर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सराहां एवं लाइब्रेरियन राजकीय महाविद्यालय सराहां भी शामिल रहे। इस दौरान कॉलेज लाइब्रेरी की गुणवत्ता, संसाधनों, प्रबंधन और सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुस्तकालय के कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों का मूल्यांकन कर उसे उचित श्रेणी में ग्रेड देना था। टीम ने लाइब्रेरी के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया, जिसमें पुस्तक संग्रह, ई-रिसोर्सेज, छात्रों एवं फैकल्टी को दी जा रही सेवाएं, लाइब्रेरी के रखरखाव और पढ़ने के लिए उपलब्ध स्थानों का विश्लेषण किया। टीम ने देखा कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध है या नहीं। साथ ही लाइब्रेरी का प्रबंधन डिजिटल संसाधनों के साथ कितनी कुशलता से तालमेल बिठा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें लाइब्रेरी के विभिन्न मानकों का उल्लेख किया गया। उनकी समीक्षा के आधार पर, टीम ने कॉलेज की लाइब्रेरी को श्रेणी दो में ग्रेड दिया है। इस श्रेणी का अर्थ है कि लाइब्रेरी में पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में और सुधार की आवश्यकता है। कॉलेज प्रशासन ने इस ग्रेडिंग को सकारात्मक रूप से लिया है और यह आश्वासन दिया है कि वे सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला एवं लाइब्रेरी मैनेजमेंट समिति की कन्वीनर प्रोफेसर विम्मी रानी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed