फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The road from Mable to Kachchi Dhang is narrow, with space left for only one vehicle to pass.

Sirmour News: मबले से कच्ची ढांग में सड़क संकरी, एक गाड़ी निकलने की बची जगह

Sun, 23 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The road from Mable to Kachchi Dhang is narrow, with space left for only one vehicle to pass.
एनएच 707 बद्रीपुर-गुम्मा पर कच्ची ढांग सड़क, जहां से गुजर सकता है केवल एक वाहन। संवाद
गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने पर सड़क का हिस्सा धंसने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। सिरमौर और शिमला जिलों को उत्तराखंड से जोड़ने वाले एनएच-707 बद्रीपुर-गुम्मा मार्ग पर बरसात के कारण कई जगह मलबा और पत्थर गिरने से सड़क की हालत खराब हो गई है। हालांकि मार्ग फिलहाल वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है, लेकिन कच्ची ढांग के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने की कगार पर पहुंच गया है। यहां सड़क पर मात्र एक वाहन के निकलने की जगह बची है। ऐसे में इस हिस्से से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।
कच्ची ढांग में सड़क के किनारे का हिस्सा लगातार कमजोर हो रहा है। लोगों के अनुसार गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने पर सड़क का यह हिस्सा पूरी तरह धंस सकता है। इससे एनएच-707 पर यातायात बाधित होने के साथ सिरमौर, शिमला और उत्तराखंड के बीच आवाजाही प्रभावित होने का खतरा है। मार्ग से सैकड़ों पंचायतों के लोगों की आवाजाही होती है और यह क्षेत्र के लिए विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान एनएच-707 पर कई जगह पत्थर और मलबा गिरा है, जबकि कुछ स्थानों पर सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। कच्ची ढांग में स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संकरे हिस्से से गुजरने में परेशानी हो रही है। चंद रोज पहले यहां चूना पत्थर से भरा ट्रक भी फंस गया था। इसे जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतौन ट्रक सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, अनिल शर्मा, प्रकाश, सन्नी चौहान और राजेश कुमार आदि ने बताया कि कच्ची ढांग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क कभी भी धंस सकती है और फिलहाल यहां से मात्र एक वाहन के निकलने का रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक विभाग और प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जाती। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से समय रहते सड़क की स्थिति सुधारने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।

कई बार बंद हो चुकी है कच्ची ढांग
एनएच-707 बद्रीपुर-गुम्मा मार्ग पर कच्ची ढांग के पास सड़क धंसने के कारण पहले भी कई बार यातायात बाधित हो चुका है। वर्ष 2019 में यह मार्ग 16 दिन तक बंद रहा था। इसके अलावा 27 जुलाई 2020, 27 दिसंबर 2022 और 9 अगस्त 2023 को भी कच्ची ढांग के पास सड़क बंद हुई थी। इस वर्ष अभी तक मार्ग बंद नहीं हुआ है, लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed