फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The play "The Three Shades" depicts human jealousy and hatred.

Sirmour News: द थ्री शेड्स नाटक में दिखाई मानवीय जलन और नफरत

Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The play "The Three Shades" depicts human jealousy and hatred.
गेयटी में किया गया नाटक का मंचन
विज्ञापन

इंद्र की जलन और ओमी के जीवन का किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में बुधवार को द थ्री शेड्स नाटक का मंचन हुआ। इसमें मानवीय भावनाओं और उनके परिणामों को दिखाया गया। कलाकारों ने नाटक के पात्र इंद्र के माध्यम से व्यक्ति के अंदर पलने वाली जलन और नफरत की भावना को दर्शाया। वहीं दूसरे पात्र आमी और उनकी पत्नी के माध्यम से सम्मानित जीवन तथा पुण्य कर्मों को दर्शाया जिसके चलते इंद्र के मन में यह भावना पैदा हुई।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की ओर से मंचित यह नाटक शेक्सपियर द्वारा लिखित ओथेलो की रूपांतरित कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन अजय शर्मा ने किया और सह निर्देशक वैष्णवी हरदेव ठाकुर रहे। नाटक शाम 5:30 बजे शुरू हुआ। नाटक शुरू होते ही पूरा हॉल दर्शकों से भर गया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि कैसे नाटक का पात्र इंद्र सत्ता की भूख में चालाकियां और छल कपट करता है। नाटक का दूसरा पात्र ओमी एक सम्मानित और ताकतवर इंसान है और उसकी पत्नी पुण्या बेहद सच्ची, निष्ठावान तथा गुणी महिला हैं। इसकी वजह से इंदर के मन में ओमी के प्रति जलन और नफरत भरी जाती है और वह सत्ता और नियंत्रण की लालसा में अंधा होकर एक खतरनाक योजना रचता है।
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से इंद्र धीरे-धीरे ओमी के मन में शक का जहर घोल के पुण्या की पवित्रता पर प्रश्न उठाता है। इसके बाद ओमी का डगमगाता विश्वास इंद्र के गहराते षड्यंत्र को दिखाता है। इसी कड़ी में नाटक में आगे इंद्र के राज खुलने का डर, अपनी महत्वाकांक्षा बचाए रखने के लिए इंद्र द्वारा रचित षड्यंत्र, ओमी और पुण्या के जीवन में आए उतार चढ़ाव को लेकर एक दुखद अंत को दिखाया है। नाटक में दिखाया कि जब तक सच सामने आता है तब सब कुछ बिखर जाता है। इससे निर्दोषों का जीवन खत्म और एक परिवार की कहानी त्रासदी में बदल जाती है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि सत्ता और ईर्ष्या का अंधा खेल न सिर्फ निर्दोषों को तबाह करता है बल्कि उस इंसान को भी बर्बाद कर देता है जो इस विनाश की जड़ में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article