{"_id":"657b0b8fd2649fca810fa9a6","slug":"the-government-should-immediately-implement-the-disabled-rights-act-2016-in-the-state-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14581-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को प्रदेश में अविलंब लागू करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को प्रदेश में अविलंब लागू करे सरकार
Thu, 14 Dec 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
सचित्र--
दिव्यांग कल्याण संघ ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश दिव्यांग कल्याण संघ और जिला सिरमौर दिव्यांग कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सुमित खिमटा से मिला।
जहां प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ के जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह रावत, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र ठाकुर, दिव्यांग फारुख खान, सुनील कुमार और विक्रम कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को कड़ाई से अविलंब लागू करने, दिव्यांग बस पास को राज्य से बाहर भी मान्य करने, दिव्यांग कोटे के रिक्त सभी पदों को शीघ्र भरने, दिव्यांग बेरोजगारों को पांच हजार रुपये महीना मासिक पेंशन देने की मांग की।
इसके अलावा दिव्यांग कर्मचारी को पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण सभी विभागों में लागू करने, उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष करने की भी मांग की।