{"_id":"672cab9120bdf0d148024fc0","slug":"the-district-will-get-its-first-college-building-with-lift-facility-by-2025-nahan-news-c-177-1-ssml1030-136122-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले को 2025 तक मिलेगा प्रथम लिफ्ट की सुविधा वाला कॉलेज भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले को 2025 तक मिलेगा प्रथम लिफ्ट की सुविधा वाला कॉलेज भवन
Thu, 07 Nov 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
- सिरमौर के पांवटा साहिब में निर्माणाधीन आधुनिक सुविधायुक्तलिफ्ट योजना वाला प्रथम कॉलेज भवन:
( विकास की बात)
4 अप्रैल 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था शिलान्यास
11.47 करोड़ रुपये के बजट से बन रहा चार मंजिला अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य भवन
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिसंबर, 2025 तक सिरमौर जनपद को आधुनिक लिफ्ट सुविधा वाला प्रथम चार मंजिला अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य भवन मिलेगा। गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में 11.47 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य शैक्षणिक भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें जिले के दूसरे सबसे पुराने पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों व स्टाफ को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बता दें कि जिला सिरमौर में नाहन के बाद पांवटा साहिब कॉलेज में सर्वाधिक करीब 2300 छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। जिसमें एमबीए, पीजीडीसीए व बीसीए के विद्यार्थी भी शामिल हैं। इस समय कॉलेज की अधिकतर कक्षाएं, विज्ञान ब्लॉक व पुराने भवन में संचालित होती हैं। कॉलेज में पुराने भवन को तोड़ कर अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य शैक्षणिक भवन तैयार करने की मांग उठती रही। जिसके बाद चार अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना का शिलान्यास किया था।
पांवटा कॉलेज के प्रस्तावित आधुनिक चार मंजिल के भवन में कला, वाणिज्य वर्ग, एमए कक्षाएं, परीक्षा हॉल, आईटी हॉल के लिए बेहतरीन व्यवस्था होगी। ये जनपद का प्रथम कॉलेज होगा जिसमें लिफ्ट योजना, हर फ्लोर पर पेयजल और शौचालय की सुविधाएं होंगी। तैयार हो रहे इस भवन में मैदानी तल, कॉमन रूम, भाषा प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, डाइनिंग हॉल, शौचालय, एमए की कक्षा का क्लास रूम तथा चौकीदार कक्ष बनेगा।
विज्ञापन
प्रथम तल में कक्षाओं के संचालन को 100 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाला एक, 60 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाले दो तथा एमए की कक्षाओं के संचालन को 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला हॉल बनेगा। दूसरे तल पर 100 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाला एक, 60 की क्षमता वाले तीन क्लास रूम बनेंगे। भवन के अंतिम तृतीय तल पर एक बड़ा लेक्चर थियेटर, परीक्षा केंद्र और एक परीक्षा नियंत्रक कक्ष बनेगा।
बाक्स...
योजना तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित : दलीप तोमर
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि नये तैयार हो रहे आधुनिक पांवटा कॉलेज भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। दिसंबर, 2025 तक योजना तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
-- -
छात्रों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी : डॉ. शुक्ला
पांवटा साहिब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब 11.47 करोड़ लागत से अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य शैक्षणिक भवन योजना तैयार हो रहा है। योजना के बन जाने से पांवटा कॉलेज के कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग की कक्षाओं और एमए व अन्य शिक्षार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
संवाद