फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The daughters of Paonta displayed their fashion skills

Sirmour News: पांवटा की बेटियों ने फैशन के बिखेरे जलवे

Sat, 15 Feb 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The daughters of Paonta displayed their fashion skills
- फैशन शो की प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा गुंजीत ंिसंह चीमा: संवाद
एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने फैशन शो का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लंबे अर्से बाद पांवटा साहिब में फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा और डॉ. सुरेश कुमार सबलोक ने किया। फैशन शो में निर्धन परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता दी गई। हाउस ऑफ कारिगरी ने शो के लिए मुफ्त ड्रेस उपलब्ध करवाई। फैशन शो में पांवटा क्षेत्र की बेटियों ने खूब जलवे बिखेरे।

फैशन शो की आयोजक हिना ने कहा कि क्षेत्र की निर्धन, बीपीएल परिवारों की 20 बेटियों को हाउस ऑफ कारिगरी से एक वर्ष का फ्री फैशन डिजाइनिंग कोर्स करवाया जा रहा है। फैशन शो में अधिकतर निर्धन परिवारों से आने वाली बेटियों को मौका प्रदान करना व प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य है। लड़कियों को मुफ्त में ड्रेस दी गई। मेकअप आर्टिस्ट मोहम्मद अफजल ने सभी प्रतिभागियों को फैशन शो के लिए तैयार किया। इस दौरान डॉ. सुरेश सबलोक, इंद्रदीप सिंह भाटिया, नवदीप सिंह, इकबाल कौर, विजय कुमार यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed