फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The beauty of the city will be enhanced, a park will be built in Banog

Sirmour News: शहर की सुंदरता को लगेंगे चार चांद, बनोग में बनेगा पार्क

Fri, 03 May 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 03 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
The beauty of the city will be enhanced, a park will be built in Banog
नाहन के बनोग में स्थित नाला जहां पार्क का काम शुरू हो रहा है। संवाद
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की सुंदरता को बढ़ाने को लेकर नगर परिषद द्वारा काम किया जा रहा है। शहर में पिछले कुछ सालों में खुले में बह रहे नालों के ऊपर पार्कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते न केवल इन गंदे नालों को कवर किया जा रहा है साथ ही पार्कों के निर्माण से आसपास के लोगों को घूमने के लिए खुला स्थान भी उपलब्ध हो रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद द्वारा नाहन के बनोग में अब नाले के ऊपर पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाले के निर्माण को लेकर करीब 1.11 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध हुआ है, जिसमें नगर परिषद द्वारा 84 लाख रूपए का टैंडर अबार्ड किया गया है। टैंडर अबार्ड प्रक्रिया पहले संपन्न हो चुकी है और अब यहां काम शुरू हो रहा है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में जल्द ही एक ओर पार्क देखने को मिलेगा। इससे पहले शहर के मोहल्ला गोबिंदगढ़, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी नाले के ऊपर पार्क का निर्माण करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त क्षेत्र में घुमने के लिए लोगों के पास कोई पार्क नहीं था, ऐसे में अब यहां पार्क बन जाने से आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल नगर परिषद द्वारा टेंडर अबार्ड के बाद ड्राईंग संबधित ठेकेदार को सौंप दी है। जिसके बाद यहां काम शुरू हो रहा है। जानकारी अनुसार यहां बेडमिंटन मैदान, घुमने के लिए रास्ता बनाना सहित स्वीमिंग पूल आदि भी यहां बनाया जा सकता है। स्वीमिंग पूल का निर्माण होता है तो यह शहर का पहला स्वीमिंग पूल होगा, जिससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। अभी तक स्वीमिंग पूल के लिए शहरवासी निजी रिजॉर्ट आदि की तरफ रूख करते नजर आते थे।
विज्ञापन


-शहर के बनोग में नगर परिषद नाहन द्वारा नाले का चेनेलाईजेशन कर पार्क बनाया जा रहा है। पार्क निर्माण को लेकर नगर परिषद को 1.11 करोड़ रूपए का बजट उपलब्ध हुआ है। जिसमें से 84 लाख का टेंडर अबार्ड किया गया है। ठेकेदार को ड्राईंग सौंप दी गई है और अब कार्य शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed