फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thakur dwara school checking

Sirmour News: ठाकुरद्वारा स्कूल में सामान्य ज्ञान में फिसड्डी मिले बच्चे, प्रभारी को जारी होगा कारण बताओ नोटिस

Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
thakur dwara school checking
ठाकुरद्वारा स्कूल में बच्चों का ज्ञान जांचते प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर। संवाद
लीड
विज्ञापन


सचित्र--







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा में बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के औचक निरीक्षण में पढ़ाई का स्तर उम्मीद के मुताबिक नहीं मिला। विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बेहद कमजोर पाया गया। इस पर पाठशाला के प्रभारी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उपनिदेशक ने शिक्षकों को एक माह में बच्चों के शैक्षणिक स्तर और सामान्य ज्ञान में ठोस सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया।
निरीक्षण में परिसर और शौचालयों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली, लेकिन पढ़ाई और सीखने के स्तर में कमियां सामने आईं। सामान्य ज्ञान के सवालों पर बच्चों का कमजोर प्रदर्शन देख उपनिदेशक ने नियमित गतिविधियां करवाने और बच्चों को समसामयिक जानकारी से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुस्तकालय की किताबें भी विद्यार्थियों तक अपेक्षित ढंग से नहीं पहुंच रही थीं। उपनिदेशक ने नाराजगी जताते हुए बच्चों को नियमित पुस्तकें पढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं और होमवर्क की कॉपियों की नियमित व स्पष्ट जांच सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---बॉक्स
57 बच्चों पर दो शिक्षक, 23 प्री-प्राइमरी विद्यार्थी
स्कूल में प्री-प्राइमरी समेत 57 विद्यार्थी हैं, जबकि दो शिक्षक तैनात हैं। स्कूल से महज 10 मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्र में एक कार्यकर्ता और सहायिका तैनात हैं, लेकिन वहां केवल दो बच्चे हैं। उपनिदेशक ने शिक्षकों को सीडीपीओ से पत्राचार कर प्री-प्राइमरी के 23 बच्चों की व्यवस्था आंगनबाड़ी केंद्र के साथ समायोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पहली से पांचवीं तक के बच्चों पर शिक्षक अधिक ध्यान दे सकें।

--बॉक्स
भोजन पौष्टिक, अंडा नहीं मिलने पर सवाल
पीएम पोषण योजना का भोजन पौष्टिक मिला, लेकिन मुख्यमंत्री पौष्टिक आहार योजना के तहत बच्चों को उबला अंडा नहीं दिया जा रहा था। बच्चों ने अंडा खाने की इच्छा जताई। उपनिदेशक ने निर्देश दिए कि नियमानुसार इच्छुक बच्चों को अंडा उपलब्ध करवाया जाए।


---बॉक्स
प्रभारी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा
उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रभारी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। संबंधित केंद्रीय मुख्य शिक्षक को फोन पर हर सोमवार स्कूल पहुंचकर पूरे दिन निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत स्कूल परिसर में जानवरों की एंट्री रोकने की व्यवस्था करने को कहा गया। निरीक्षण में डाइट नाहन के प्रवक्ता यशपाल शर्मा भी मौजूद रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed