फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   temperary bridge and pandal built in giri river for renuka mela

Sirmour News: श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पुल और देवताओं के लिए पंडाल तैयार

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
temperary bridge and pandal built in giri river for renuka mela
गिरी नदी किनारे तैयार किया वह भूभाग, जहां देवताओं का पंडाल तैयार किया जाएगा। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पुल और देवताओं के लिए पंडाल तैयार

ददाहू स्थित गिरि नदी से होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में इस मर्तबा कुछ नए परिवर्तन दिखाई देंगे। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय गिरि नदी पर अस्थायी पुल व देवताओं के लिए पंडाल तैयार कर लिया गया है।

22 नवंबर से शुरू होने वाले रेणुका मेले को लेकर जिला प्रशासन सहित सभी विभागों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
गिरि नदी के दोनों छोरों पर अस्थायी पुल स्थापित करके श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा बहाल कर दी गई है।

श्रद्धालु इस पुल से होकर शॉर्टकट मार्ग से मेले में पहुंच सकेंगे। मेले के दौरान सभी वाहनों को भी स्थानीय गिरि नदी किनारे ही पार्क किया जाएगा। इसके साथ ही देवताओं के लिए पंडाल भी गिरि नदी के तट पर ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने गिरि नदी किनारे एक बड़े भू-भाग को मेले के आयोजन के लिए तैयार कर लिया है। यहीं से ही मुख्य अतिथि देवताओं की रवानगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मर्तबा मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री की बजाय विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। इससे पूर्व भी दो बार विधानसभा अध्यक्ष रेणुकाजी मेले का शुभारंभ कर चुके हैं, जिसमें कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर व भाजपा के डॉ. राजीव बिंदल के नाम भी शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के नाते तीसरी मर्तबा कुलदीप सिंह पठानिया मेले का उद्घाटन करेंगे।

...

मुख्यमंत्री के न आने से उदघाटन और शिलान्यासों पर लगा विराम

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में मुख्यमंत्री के न आने से क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास पर विराम लग गया है। मेले में विकासात्मक योजनाओं की घोषणाएं भी इस मर्तबा नहीं हो सकेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वह मेले के शुभारंभ में शिरकत करने नहीं आ रहे हैं।


इस मर्तबा भी श्री रेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों करीब आधा दर्जन योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए जाने थे। इसमें रेणुकाजी के माइना बाग में नया आईटीआई भवन, सैनधार क्षेत्र के बेचड़ का बाग में नए साइंस ब्लॉक, ददाहू में राजकीय उप राजकोष कार्यालय और गृह रक्षक विभाग की कंपनी कार्यालय भवन का उद्घाटन सहित कई शिलान्यास भी प्रस्तावित थे। इनकी रूपरेखा लोक निर्माण विभाग पहले ही तैयार कर चुका था। इससे क्षेत्र के लोगों को भी निराशा हाथ लगी है।

गिरी नदी किनारे तैयार किया वह भूभाग, जहां देवताओं का पंडाल तैयार किया जाएगा। संवाद

गिरी नदी किनारे तैयार किया वह भूभाग, जहां देवताओं का पंडाल तैयार किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed