फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers mis behave with smc

शिक्षिका ने एसएमसी का प्रस्ताव फाड़ कर किया दुर्व्यवहार

Wed, 02 Mar 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 02 Mar 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
teachers mis behave with smc

 पच्छाद क्षेत्र में नारग शिक्षा खंड के अंतर्गत खरेटी प्राथमिक स्कूल की एक सहायक अध्यापिका पर स्कूल एसएमसी से दुर्व्यवहार व बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन



स्कूल एसएमसी प्रधान लेखराज ठाकुर और अन्य सदस्यों में अजय सिंह, बीना देवी, ध्यान सिंह, सुनील कुमार, सुरेश आदि ने इसकी शिकायत स्कूल के सीएचटी सुशील सूद से की। बाद में प्रस्ताव जिला के ऐलिमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक भजन सिंह को भेजा। स्कूल एसएमसी ने उक्त शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



घटना खरेटी प्राइमरी स्कूल की है। कुछ दिनों से स्कूल एसएमसी को कार्यरत सहायक शिक्षिका के खिलाफ स्कूल में देरी से पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को जब पूरी एसएमसी टीम स्कूल में मौके पर पहुंची तो कारण पूछने के दौरान उक्त शिक्षिका एसएमसी सदस्यों से उलझ पड़ी। उसने तैश में आकर एसएमसी की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को हाथ से छीन कर उसे फाड़ डाला। इतना ही नहीं शिक्षिका ने एसएमसी पदाधिकारियों एवं अपने सीएचटी को भी जमकर भला बुरा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका के दुर्व्यवहार से खफा एसएमसी ने नया प्रस्ताव बनाकर उसे जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को भेज शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर स्कूल के सीएचटी सुशील सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसएमसी ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। शिक्षिका ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed