फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   TB elimination drive to gain momentum; district receives four portable X-ray machines.

Sirmour News: टीबी उन्मूलन को मिलेगी रफ्तार, जिले को चार पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें मिलीं

Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
TB elimination drive to gain momentum; district receives four portable X-ray machines.
धगेड़ा, राजपुर, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद और राजगढ़ स्वास्थ्य खंडों में मिलेगी सेवा
विज्ञापन

हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे से मौके पर होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पतालों के चक्कर
आयुष्मान आरोग्य शिविरों में भी होगा उपयोग
स्वास्थ्य विभाग अब तेजी से कर सकेगा टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को अब नई गति मिलने जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सरकार की ओर से चार अतिरिक्त हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों के मिलने के बाद अब जिले में कुल छह पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें हो गई हैं। इससे टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिलने के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब जिले के सभी छह स्वास्थ्य खंडों धगेड़ा, राजपुर, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद और राजगढ़ में एक-एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध है। पहले मशीनों की कमी के कारण कई स्वास्थ्य खंडों को एक ही मशीन पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे टीबी जांच अभियान की गति प्रभावित होती थी। अब प्रत्येक स्वास्थ्य खंड अपनी मशीन के माध्यम से स्वतंत्र रूप से जांच अभियान संचालित कर सकेगा।
विज्ञापन

इन मशीनों का उपयोग केवल टीबी उन्मूलन अभियान तक सीमित नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग इन्हें आयुष्मान आरोग्य शिविरों में भी इस्तेमाल करेगा, जहां विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की मौके पर ही एक्स-रे जांच की जा सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य देश को शत-प्रतिशत टीबी मुक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से सिरमौर जिले को चार अतिरिक्त हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब जिले के सभी छह स्वास्थ्य खंडों के पास अपनी-अपनी मशीन उपलब्ध है, जिससे टीबी मुक्त अभियान को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। पहले मशीनों की कमी के कारण अभियान के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब स्वास्थ्य टीमें अधिक तेजी और व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग कर सकेंगी।
टीबी मुक्त अभियान और जलजनित रोगों को लेकर चर्चा
नाहन। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से वीरवार को नाहन में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की। बैठक में विशेष रूप से टीबी मुक्त अभियान और जलजनित रोगों को लेकर चर्चा की गई।

बीएमओ ने बताया कि खंड को स्वतंत्र रूप से एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिली है। बैठक में मौजूद चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ और अन्य कर्मचारियों को मशीन के संचालन और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा जलजनित रोगों डायरिया, अतिसार और डेंगू - के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed