फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Tarring of Jamli-Ronhat-Haripurdhar road begins

Sirmour News: जामली-रोनहाट-हरिपुरधार सड़क की टारिंग शुरू

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tarring of Jamli-Ronhat-Haripurdhar road begins
विकास की बात
विज्ञापन

1.53 करोड़ से सुधरेंगे दोनों सड़क मार्ग, गड्ढों से वाहन चालकों को मिलेगी राहत
दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को होगा सीधा लाभ, किसानों और व्यापारियों की आवाजाही भी होगी आसान

सुरेश शर्मा
रोनहाट (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की जामली-रोनहाट और रोनहाट-हरिपुरधार सड़क के दिन अब सुधरने लगे हैं। दोनों सड़क मार्गों पर करीब 1.53 करोड़ रुपये की लागत से टारिंग का काम शुरू हो गया है। सड़क की हालत खराब होने और जगह-जगह गड्ढे होने से लंबे समय से परेशान वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों को टारिंग का काम पूरा होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क सुधार का यह काम क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भी अहम माना जा रहा है।
इन दोनों सड़क मार्गों से गिरिपार क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोग जुड़े हैं। रोजाना सैकड़ों बसों के अलावा छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी आती थी। ऐसे में सड़क की टारिंग पूरी होने से स्थानीय लोगों के साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क की बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों के लिए रोनहाट, हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होगा। खराब सड़क के कारण वाहनों को लगने वाला अतिरिक्त समय और रखरखाव का खर्च भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारिंग का काम पूरा होने के बाद जामली-रोनहाट और रोनहाट-हरिपुरधार क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे दूरदराज की पंचायतों को मुख्य मार्गों और बाजारों से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सड़क सुधार के बाद आवागमन की सुविधा के साथ विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 1.53 करोड़ रुपये की लागत से दोनों सड़कों की टारिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article