{"_id":"67a76f44927babd5a00abd40","slug":"tanya-and-kamal-became-the-best-volunteers-nahan-news-c-177-1-nhn1003-143014-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तान्या और कमल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तान्या और कमल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी बने
विज्ञापन
भरली कॉलेज में सात दिवसीय शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कॉपरेशन की निदेशक और हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य नसीमा बेगम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील तोमर ने 7 दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने नाटी, पंजाबी डांस तथा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने बच्चों को जिंदगी से संबंधित बातें बताईं। उन्होंने जिंदगी के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव को भी बच्चों के साथ सांझा किया। उन्होंने बच्चों से अपने माता-पिता की सेवा के साथ समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
शिविर के दौरान लड़कियों में तान्या व लड़कों में कमल तोमर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहिद, यजुवेंद्र सिंह अरोड़ा, श्याम चौहान और पीटीए प्रधान रूप सिंह चौहान, सुदेश चौहान, प्राचार्य डॉ. रितु पंत, डॉ. दीपाल, प्रो. टीएस चौहान, प्रो. कांता चौहान, प्रो. स्वाति चौहान, लाइब्रेरियन अंजना कुमारी आदि मौजूद रहे।